Disha Salian Death Case: दिशा सालियान की मौत मर्डर है; नितेश राणे बोले आदित्य ठाकरे की भूमिका की हो जांच
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान मौत मामले पर मंत्री नितेश राणे ने कहा, "मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि यह एक हत्या है और इसकी जांच होनी चाहिए. आदित्य ठाकरे की भूमिका की जांच होनी चाहिए. मैं शुरू से ही इसमें शामिल नामों की जांच की मांग कर रहा हूं..."
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत को लेकर एक बार फिर विवाद गरमा गया है. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान मौत मामले पर मंत्री नितेश राणे ने कहा, "मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि यह एक हत्या है और इसकी जांच होनी चाहिए. आदित्य ठाकरे की भूमिका की जांच होनी चाहिए. मैं शुरू से ही इसमें शामिल नामों की जांच की मांग कर रहा हूं..."
दिशा के पिता सतीश सालियान ने अब दावा किया है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसकी हत्या की गई थी. उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से इस मामले की फिर से जांच करने और सच को सामने लाने की मांग की है. "मेरी बेटी की मौत सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी हुई है"
सतीश सालियान ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "दिशा की मौत और सुशांत सिंह राजपूत की मौत एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं. मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसकी हत्या की गई थी. उसके शव पर कोई चोट के निशान नहीं थे." उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें सालों तक चुप रहने के लिए मजबूर किया गया, लेकिन अब वे अपनी बेटी के लिए न्याय चाहते हैं.
यह एक हत्या है, इसकी जांच होनी चाहिए: नितेश राणे
Mumbai, Maharashtra: On Actor Sushant Singh Rajput's manager Disha Salian death case, Minister Nitesh Rane says, "I have been saying from day one that this is a murder and should be investigated. Aaditya Thackeray's role must be examined. I have been demanding an investigation… pic.twitter.com/gX4nFBQeqy
— IANS (@ians_india) March 19, 2025
फिर उठी जांच की मांग
गौरतलब है कि महाराष्ट्र पुलिस ने दिशा सालियान की मौत की जांच चार साल पहले बंद कर दी थी, लेकिन अब उनके पिता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है और इस मामले की फिर से जांच की मांग की है. उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा, "कुछ भी कर लो, लेकिन मेरी बेटी को इंसाफ दिलाओ. सच सबके सामने आना चाहिए."
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2025 10:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

